बलरामपुर के खुरपका-मुंहपका टीकाकरण का सातवां चरण शुरू:डीएम ने अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

4
Advertisement

जनपद में राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण अभियान के तहत खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग के निशुल्क टीकाकरण के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर से अभियान वाहन और टीकाकरण टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत जनपद के सभी गौवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही, पशुओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ईयर टैगिंग भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत कवरेज के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर पशुपालकों को जागरूक करने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पशुओं को इस रोग से बचाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  सिद्धार्थनगर का एकमात्र कोल्ड स्टोरेज 20 वर्षों से बंद:किसानों को उपज बचाने में हो रही भारी परेशानी, रोजगार भी हो रहा प्रभावित
Advertisement