श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा स्थित बुढ़वा बाबा प्रांगण में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। यह मेला सदियों से चला आ रहा है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। आज सुबह से दोपहर तक मेले में इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि लोगों को एक-दूसरे से सटकर निकलना मुश्किल हो गया। यह क्षेत्र थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मेला जन्मों-जन्मांतर से आयोजित होता आ रहा है, जो इसकी प्राचीन परंपरा को दर्शाता है। दूर-दूर से आए मेलार्थियों ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। स्थानीय लोगों में अश्विनी कुमार, धीरेंद्र, पंकज, बरकत, ननकू, अवधेश और सुरेश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मेले के आयोजन और महत्व पर बात की।





































