बस्ती के साऊघाट कोतवाली थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी जेवर और नकदी लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। उसके चाचा ने मामले में गुरुवार को पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी 21 जनवरी को सुबह 10 बजे घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो घर के सामानों की जांच की गई। जांच में पता चला कि किशोरी अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार रुपए नकद ले गई है। चाचा ने पुलिस से उसकी जल्द बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि लड़की के चाचा के प्रार्थना पत्र के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।






































