मथुरा बाजार में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान:एडीजी जोन के निर्देश पर आगामी त्योहारों एवं गणतंत्र दिवस के मध्य नजर की गई कार्यवाही

6
Advertisement

बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा क्षेत्र स्थित ललिया थाना की मथुरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मथुरा बाजार चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एडीजी जोन के निर्देश पर हुआ। आगामी गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी त्योहारों के मद्देनजर और इंडो नेपाल बॉर्डर सीमा क्षेत्राअंतर्गत अराजकतत्वों पर निगरानी के क्रम में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी था। मथुरा चौकी प्रभारी प्रतीक पांडे ने बताया कि पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र में सैकड़ों वाहनों की जांच की। इस दौरान 13 अनियमित वाहनों का चालान भी किया गया।
यहां भी पढ़े:  केदारपुरवा में भंडारे का आयोजन: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हुआ आयोजन - Bala Saraya(Mahsi) News
Advertisement