रुपईडीहा के पार्वती पब्लिक स्कूल जमुनहा में 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, आरती और दीप प्रज्वलन किया गया, जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र मिश्रा और उप प्रधानाध्यापिका मंदाकिनी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिक्षिकाओं में स्मृति मिश्रा, तनु कौर, आरती, जसप्रीत, अंजलि, उत्प्रीत, सायमा, आंचल, परमीत, आफरीन, निधि तथा शिक्षक ईश्वर और पृथ्वीराज मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मां सरस्वती की आरती और प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी पूरी श्रद्धा के साथ सरस्वती पूजा में भाग लिया। प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र मिश्रा ने विद्यार्थियों को ज्ञान, विद्या और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान और नई ऊर्जा का प्रतीक है। पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पार्वती पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी महोत्सव: नानपारा में मां सरस्वती की पूजा, दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ – Nanpara News