महराजगंज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता: छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, नए कानूनों की जानकारी दी गई – Ratanpur(Nautanwa) News

7
Advertisement

महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 23 जनवरी 2026 को गोरखा भूतपूर्व सैनिक जूनियर हाई स्कूल नौतनवा में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और नए कानूनों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम उप निरीक्षक अनामिका चौहान और लक्ष्मी शंकर यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम और साइबर टीम द्वारा संचालित किया गया। टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर बालक-बालिकाओं को एकत्रित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसमें नए कानूनों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया गया। अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 112 और 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।
यहां भी पढ़े:  बृजमनगंज में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण: अधिशाषी अधिकारी ने दिए तेजी लाने के निर्देश - Brijmanganj(Maharajganj) News
Advertisement