बहराइच के बिछिया स्थित नेपाल सीमा से सटे बर्दिया गांव में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 70वीं बटालियन ने एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 65 मवेशियों का इलाज कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एफ समवाय बीओपी बर्दिया द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया था। पशु चिकित्सक विपिन बिहारी ने मवेशियों का इलाज किया। इस दौरान एसएसबी के दर्जनों जवान भी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को सेवा का लाभ उठाने में मदद की।
बर्दिया गांव में एसएसबी ने लगाया शिविर: 65 पशुओं का निःशुल्क इलाज कर दवाइयां वितरित की गईं – Bardiya(Motipur) News