इलाज कराने गए दंपति की बाइक चोरी:बस्ती में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

5
Advertisement

बस्ती में इलाज कराने गए एक दंपति की बाइक चोरी हो गई। मुकेश कुमार अपनी पत्नी मोनी कसौधन का इलाज कराने 19 जनवरी को जिले के एक निजी अस्पताल गए थे। इलाज के बाद जब वे बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब मिली। मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। बाइक न मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना कोतवाली बस्ती में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 22 जनवरी को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि वाहन की तलाश सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है।

यहां भी पढ़े:  नौतनवा में मां बनैलिया की 35वीं वार्षिकोत्सव: भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शहर भक्तिमय हुआ - Sonauli(Nautanwa) News
Advertisement