इटवा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई:स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई

6
Advertisement

इटवा विकास क्षेत्र के विद्यालयों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई। ‘भारत माता की जय’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रमों के दौरान नेताजी के जीवन वृत्तांत और देश हित में किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने बच्चों को नेताजी के त्याग और बलिदान से अवगत कराया। कम्पोजिट विद्यालय अमौना में प्रधानाध्यापक मो. इमरान ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए गरम दल की स्थापना कर युवाओं में देशभक्ति का संचार किया और भारत की स्वतंत्रता में अतुलनीय योगदान दिया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी तिवारी, मो. इसराइल, लक्ष्मी देवी, फूल कली सहित अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। इसी क्रम में पचपेड़वा स्कूल में प्रधानाध्यापक बसंतू के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने देश हित में नेताजी के कार्यों पर आधारित निबंध लिखे और प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम में बसंतू, प्रेमचंद्र वर्मा, राम करन, सुनील कुमार गुप्ता, राम कृष्ण सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन अपर मुख्य सचिव और महानिदेशक महोदय द्वारा गूगल मीट में दिए गए निर्देशों के अनुसार किया गया, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर विद्यालयों को खुला रखने और कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज में नवोदय प्रवेश परीक्षा में 285 परीक्षार्थी अनुपस्थित: 537 में से 252 ने दी परीक्षा, शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न - Ekma(Nautanwa) News
Advertisement