बहराइच जिले की रूपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा से दो नेपाली महिलाओं को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को की गई तथा 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को शाम 3:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई। पहली गिरफ्तारी पिलर संख्या 651/4 के पास ग्राम जमुनहा, रूपईडीहा से हुई। यहां से नेपाल के रुकुम जिले की निवासी 42 वर्षीय सरिता शाह को 1.114 किलोग्राम नाजायज चरस के साथ पकड़ा गया। उनके खिलाफ थाना रूपईडीहा में मु.अ.सं. 16/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी अभियान के तहत, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 651/11 के पास से 33 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी शाह को गिरफ्तार किया गया। वह नेपाल के सूरखेत जिले की निवासी हैं और उनके पास से 1.129 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उनके विरुद्ध भी थाना रूपईडीहा में मु.अ.सं. 17/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर आगामी गणतंत्र दिवस की सुरक्षा और अपराध व मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत और उपनिरीक्षक जीतेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय बहराइच भेजा गया है।
रूपईडीहा पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा: भारी मात्रा में चरस बरामद – Nanpara News