भीटी मिश्र के विद्यालय में बसंत पंचमी पर पूजा:प्रबंधक ने संपन्न कराई अर्चना, स्कूल परिसर में भक्ति का माहौल

4
Advertisement

बसंत पंचमी के अवसर पर आईएमएस विद्यालय परिसर, भीटी मिश्र में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। विद्यालय के प्रबंधक अभिनय सिंह और श्रीराम कृष्ण सरस्वती शिशु मंदिर, इटवा कुनगाई के प्रबंधक सर्वेश मिश्र ने पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूजा के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना था। परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

यहां भी पढ़े:  देवीपाटन में बसंत पंचमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:नवरात्रि की पंचमी पर मां पाटेश्वरी के दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त
Advertisement