डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भटगवा ग्राम में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम प्रधान विष्णु श्रीवास्तव और बाबहानी जीवन रक्षा मेडिकेयर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की शुगर, हीमोग्लोबिन और यूरिक एसिड की निःशुल्क जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया और आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित कीं। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर में भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त किया। ग्राम प्रधान विष्णु श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, त्याग और सेवा का प्रतीक है। उनकी जयंती पर जनसेवा का यह कार्यक्रम उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है। वरिष्ठ समाजसेवी सलमान अब्बास भोले ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस चिकित्सा शिविर में डॉ. यश कुमार, डॉ. शिवम पांडेय और डॉ. शगुफ्ता सहित चिकित्सकों की एक टीम ने अपनी सेवाएं दीं। नुसरत, रुखसार बानो, नीतू, वेदना यादव, गौरी, शबनम पटेल, जैन हैदर और राजू सहित सहयोगी स्टाफ ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सलमान अब्बास उर्फ भोला, रितेश श्रीवास्तव, महिपाल यादव और सहदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे।
नेताजी जयंती पर भटगवा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर:सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ, शुगर-हीमोग्लोबिन की हुई जांच