Advertisement
घाघरा नदी में सफाई कार्य को लेकर अधिकारियों ने बड़खड़िया चहलवा के पास घाघरा नदी बैराज के बीच स्थित टापू का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ ग्रामवासियों को जल्द ही नदी की सफाई का कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण दल में अधिशासी अभियंता गौरव कुमार और अरविंद कुमार शामिल थे। उनके साथ अवर अभियंता अनिल कुमार, सुभाष कुमार, रजनीश पांडे, अनिल कुमार यादव, तथा सहायक अभियंता सर्वेश पटेल और प्रदीप पाल भी मौजूद थे। ड्रेजिंग टीम के सदस्य भी इस दौरान उपस्थित रहे। इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ प्रदेश परिषद सदस्य प्रमोद कुमार आर्य, सत्य गोपाल चौहान, बलराम सिंह, गुलाब चंद मौर्य, संतोष मौर्य, प्रेम प्रकाश मौर्य, राम सोचन सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, राम आश्रय सिंह चौहान सहित कई अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नदी की सफाई का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।
Advertisement










































