निचलौल थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में शुक्रवार शाम एक किशोरी का शव घर के अंदर छत की कुंडी से लटका मिला। घटना का पता तब चला जब मकान मालिक शाम करीब साढ़े चार बजे घर पहुंचे और किशोरी को फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत निचलौल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतका उस मकान में साफ-सफाई और देखभाल का कार्य करती थी। फिलहाल, किशोरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह एक ताजा घटना है। फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। इसके उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
निचलौल में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फॉरेंसिक ने जुटाए सबूत – Nichlaul News