फातिमा प्रीमियर लीग सीजन 5:ग्वारहवीं के छात्रों ने 10वीं को हराकर खिताब पर किया कब्जा

2
Advertisement

इटवा ब्लॉक के सेमरी भेलौहा मोड़ स्थित फातिमा इंटर कॉलेज में चल रहे चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट फातिमा प्रीमियर लीग सीजन 5 का फाइनल मैच संपन्न हो गया। कक्षा 11 की टीम ने इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कक्षा 10 और कक्षा 11 के बीच खेला गया। कक्षा 11 के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10 को हराकर खिताब जीता। इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन फातिमा इंटर कॉलेज के अध्यापक मुकेश सर ने किया था। फाइनल मैच के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. नादिर सलाम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुजम्मिल हुसैन, डॉ. नफीस अहमद, पंकज यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, शनि सर और अशोक सर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यहां भी पढ़े:  डुमरियागंज में साइबर जागरूकता:मिशन शक्ति के तहत 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
Advertisement