एसआईआर को लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन:पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील की

7
Advertisement

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के अमौना स्थित शिव मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बूथ संख्या 125, 126 और 127 (अमौना तिवारी व मरवटिया) के भाजपा बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2, सेक्टर प्रमुखों और बूथ प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची सत्यापन और नाम जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सबसे पहले स्वयं अपना नाम मतदाता सूची में जांचें। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि उनके परिवार और आसपास के सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हों। जिन योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें जोड़ने के लिए सक्रियता से सहयोग करें। उन्होंने जोर दिया कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उनकी भूमिका अत्यंत निर्णायक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और समय रहते प्रक्रिया पूरी कराने को कहा। उन्होंने त्रुटियों, नाम कटने या संशोधन से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेकर तत्काल समाधान कराने पर भी बल दिया। बैठक के दौरान मतदाता सूची सुधार, नए नाम जोड़ने, संशोधन प्रक्रिया और समय-सीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश वर्मा, विश्वामित्र त्रिपाठी, अभिषेक युवराज, रविन्द्र शर्मा, बब्बू पाठक, नरेंद्र श्रीवास्तव, रामवचन शर्मा, दिलीप शर्मा, संतोष सहित संबंधित बूथों के भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  रामलीला का धनुष भंग के साथ समापन: मोतीपुर क्षेत्र में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement