गुमड़ी में राधा कृष्ण मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव:दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम संपन्न, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

2
Advertisement

बलरामपुर के श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी गांव में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष राम निवास वर्मा की यजमानी में किया गया। सुबह आठ बजे मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन शुरू हुआ। यजमानों और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर लोक कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने ‘राधे-राधे’ के जयघोष के साथ मंदिर की परिक्रमा की। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सर्वप्रथम संतों और कन्याओं को भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा भेंट की गई। इसके उपरांत आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चला। संध्याकाल में आयोजित संकीर्तन में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, जबकि ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल विशिष्ट अतिथि रहे। इनके अलावा, कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में शिवराज वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता और अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर रंजीत गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, टिंकू श्रीवास्तव, प्रधान श्रीराम वर्मा, प्रधान महेश वर्मा, नंद किशोर मिश्रा, बेचन पंडित, अन्नू वर्मा, उदयभान गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  निजी कॉलेज में 'सैटरडे एक्टिविटीज':बलरामपुर में छात्रों ने म्यूजिकल चेयर, ड्राइंग और नुक्कड़ नाटक में लिया भाग
Advertisement