रूधौली पुलिस ने शुक्रवार शाम को कस्बे में ‘ऑपरेशन ब्लैक आउट’ के तहत पैदल गश्त किया। इसका उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था। यह गश्त पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन में की गई। क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव ने इसका कुशल पर्यवेक्षण किया। थाना रूधौली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल ने यह कार्रवाई की। यह अभियान जनपद बस्ती में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।






































