घासी पोखरा में दो दिवसीय 'प्रो कबड्डी कप':दिल्ली की ए के शुक्ला एंड कंपनी ने जीता फाइनल, नंदनी नगर अयोध्या को 57-41 से हराया

3
Advertisement

घासी पोखरा में आयोजित दो दिवसीय ‘प्रो कबड्डी कप’ सीजन-6 का खिताब दिल्ली की ए के शुक्ला एंड कंपनी ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने नंदनी नगर अयोध्या को 57-41 के स्कोर से पराजित किया। यह खिताबी मुकाबला खेल प्रेमियों के भारी उत्साह के बीच संपन्न हुआ। दिल्ली की टीम ने नंदनी नगर अयोध्या स्टेडियम को 16 अंकों के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में दिल्ली ए के शुक्ला एंड कंपनी ने मनकापुर को 43-32 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरे सेमीफाइनल में नंदनी नगर अयोध्या ने गोंडा की टीम को 42-35 के अंतर से मात देकर खिताबी जंग में प्रवेश किया था। दो दिनों तक चले इस आयोजन में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को कबड्डी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरस्कार वितरण समारोह में सपा नेता परवेज उमर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम में फैजानुल्लाह खान, मौलाना मुशीर, गुडडू, सईद, अकबर हसन और अब्दुल कादिर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों में मुजस्सम असद, रिजवान रायनी, महबूब चौधरी और परवेज रायनी शामिल थे, जिन्होंने सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के रेड और टैकल पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
Advertisement