हरदी में सड़क हादसे का मामला: घायल बालिका ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी पिकअप चालक पर मामला दर्ज – Mahsi News

4
Advertisement

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। भुसैलीपुरवा (बम्भौरी) गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे टक्कर मार दी थी। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, वीरबहादुर की पुत्री अंशू गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के पास सड़क किनारे बेर खाने जा रही थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंशू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत घायल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रमपुरवा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अंशू ने दम तोड़ दिया। पीड़ित पिता वीरबहादुर की तहरीर पर हरदी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  IGRS में फर्री आख्या का आरोप: नानपारा में शिकायतें बिना बताए निस्तारित करने का आरोप - Nanpara Dehati(Nanpara) News
Advertisement