विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने जनसंवाद किया:क्षेत्रवासियों ने बताई अपनी-अपनी समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

8
Advertisement

डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोनकोटी चौराहे पर शुक्रवार देर रात जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून शामिल हुईं, जहां उन्हें क्षेत्रवासियों का समर्थन प्राप्त हुआ। इस जनसंवाद में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। जनसंवाद में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक विधायक का स्वागत किया और अपनी समस्याओं को उनके समक्ष खुलकर रखा। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय लोगों द्वारा विधायक सैय्यदा खातून के स्वागत से हुई। इसके बाद विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक सैय्यदा खातून ने बताया कि जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों से सीधे जुड़कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है, जिससे विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पेयजल, जलनिकासी, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड, पेंशन व आवास से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को उठाया। कई लोगों ने गांव की जर्जर सड़कों, रात में बिजली कटौती और नालियों की सफाई न होने की शिकायत की। वहीं, जनसंवाद के दौरान युवाओं ने शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त महिलाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक योजनाओं का लाभ समय से न मिलने की बात कही। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान तुरंत संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा, जबकि दीर्घकालिक विकास से जुड़े मुद्दों के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।
यहां भी पढ़े:  बस्ती में ग्राम सचिवों ने दी आंदोलन की चेतावनी:ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों का कर रहे विरोध
Advertisement