श्रावस्ती पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान:यातायात सुचारु करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की पैदल गश्त

4
Advertisement

श्रावस्ती जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में शुक्रवार रात्रि शुरू हुआ। इसी कड़ी में, थाना इकौना पुलिस ने कस्बा इकौना में पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान, दुकानदारों और पटरी व्यवसाइयों को सख्त हिदायत दी गई। उन्हें सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आमजन से यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
Advertisement