बलरामपुर के विद्यालय का सीएमओ ने किया निरीक्षण:छात्राओं के स्वास्थ्य और रहन-सहन की ली जानकारी

4
Advertisement

बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को विकास खंड श्रीदत्तगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन और दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।छात्राओं और शिक्षण स्टाफ ने सीएमओ को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) श्रीदत्तगंज से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत कार्यरत मेडिकल टीम नियमित रूप से विद्यालय का दौरा करती है। यह टीम छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करती है, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार संभव हो पाता है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से अपनाई जाने वाली आदतों पर विस्तार से जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पाण्डेय और विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना दुबे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर के स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू:सात दिवसीय आयोजन, पहले दिन बालिकाओं की खो-खो स्पर्धा
Advertisement