बसंत पंचमी पर जागरण और भंडारा:मझौवामीर गांव में हुआ भव्य आयोजन, क्षेत्र में भक्ति का माहौल

5
Advertisement

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत मझौवामीर गांव में बसंत पंचमी के अवसर पर भंडारा और भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जागरण ग्रुप सांवरिया महाकाली झांकी ग्रुप द्वारा किया गया। कलाकारों ने अपने भजनों और गीतों से भक्तों का मन मोह लिया। इस कार्य क्रम में गांव के सहयोगी कार्यक्रम में किशन कुमार, राजकुमार, राम गोपाल ईश्वर चद, प्रदीप कुमार और प्रेम शंकर जैसे कलाकारों ने सहयोग किया। भक्तों ने रात भर चले इस भव्य जागरण का आनंद लिया और झूमते रहे।

Advertisement