भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त ऑपरेशन कवच:ककरहवा में पुलिस और SSB ने की पैदल गश्त

5
Advertisement

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ककरहवा में ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत भारतीय और नेपाली सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई 23 जनवरी 2026 को की गई। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित हुआ। इस संयुक्त गश्त में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह, 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ककरहवा के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, चौकी इंचार्ज ककरहवा एसआई प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे। नेपाल की ओर से कालीदह प्रहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक एन.पी. भंडारी और एपीएफ स.प्र.नि. (नेपाल) पुराना बी थापा ने हिस्सा लिया। यहां देखिए तस्वीरें…
Advertisement