हरैया सतघरवा के ललिया थाना क्षेत्र स्थित मथुरा बाजार में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथा व्यास भीष्म पितामाह जी महाराज ने किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मथुरा बाजार के मुख्य मार्ग से शुरू होकर गौरी शंकर मंदिर से होते हुए कथा यजमान राकेश जायसवाल के आवास पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में जयकारों, भक्ति गीतों और धार्मिक उल्लास से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर अनुशासित ढंग से यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर कथा यजमान राकेश जायसवाल के साथ समाजसेवी गोविंद पाठक, प्रोफेसर दिलीप जायसवाल और मथुरा बाजार व आसपास के क्षेत्रों से अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन की कामना की। कलश यात्रा के समापन के बाद श्रीमद्भागवत कथा के विधिवत शुभारंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
मथुरा बाजार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा