डुमरियागंज नगर के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। वे पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए राप्ती नदी तट से पवित्र जल भरने पहुंचे। कलश यात्रा महाराजा अग्रसेन नगर रोडवेज से शुरू हुई और मंदिर चौराहा होते हुए राप्ती नदी तट तक पहुंची। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’, ‘राधे राधे’ और ‘राधे-श्याम’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ पदयात्रा करते हुए राप्ती तट पर पहुंचे। राप्ती तट पर दिनेशानंद जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। यह यात्रा खीरा मंडी, तेली मोहल्ला और अस्पताल मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर लौटी, जहां वैदिक विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इस आयोजन में धर्मात्मा कसौधन, राजेश कुमार, आशीष कसौधन, अनुराग, अंकित, पप्पू कसौधन, अशोक गुप्ता, शिवपूजन कसौधन, प्रदीप और भरत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। यहां देखिए तस्वीरें…
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ:डुमरियागंज में कलश यात्रा के साथ भक्तिमय वातावरण