रूपईडीहा में कुएं से मिला नेपाली नागरिक का शव: नशे की लत के कारण गिरने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी – Sahjana(Nanpara) News

5
Advertisement

बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के निधि नगर पोखरा गांव में एक पुराने कुएँ से एक नेपाली नागरिक का शव मिला है। मृतक की पहचान गोकुलपुर निवासी संजय पुत्र राजकुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से इसी गांव में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर रूपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएँ से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था। ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले गांव में छठी का कार्यक्रम था, जिसमें संजय भी शामिल हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण वह पुराने कुएँ में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। थाना रूपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में घने कोहरे का प्रकोप जारी:जनजीवन प्रभावित, रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित
Advertisement