बहराइच के शिवपुर विकासखंड सभागार कक्ष में सोमवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (VHSNC) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल सात VHSNC समितियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गांव में स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों के पोषण पर केंद्रित स्वास्थ्य गतिविधियों तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। खेल व गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं को समझाया गया, जिससे समितियों को गांव में प्रभावी ढंग से कार्य करने में मदद मिल सके। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट एंड मदर चाइल्ड संस्था तकेडा के ब्लॉक मेंटर आनंद शुक्ला ने प्रशिक्षणार्थियों को VHSNC के अनटाइड फंड का उपयोग स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों में करने की जानकारी दी। वहीं, प्रशिक्षक संदीप कुमार ने VHSNC सदस्यों के सशक्तिकरण, सक्रिय भूमिका, दायित्वों, मासिक बैठकों, ग्राम स्वास्थ्य योजनाओं, अनटाइड फंड की निगरानी एवं मूल्यांकन तथा सामूहिक स्वास्थ्य कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी समिति सदस्यों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सदस्यों ने अपने-अपने गांव और समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर मीनाक्षी गुप्ता, एएनएम प्रियांशी, वंदना पाठक, शबनम, आशा कार्यकत्री संतोष कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री फूलमती सहित 12 गांवों की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा मनोज कुमार, रामगोपाल, सुधा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिवपुर में VHSNC का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न: सात समितियों ने लिया भाग, स्वास्थ्य-स्वच्छता पर दिया जोर – Shivpur(Bahraich) News