महराजगंज में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज: महिला ने पति समेत ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया – Mohanpur(Nichlaul) News

6
Advertisement

सिंदुरिया में दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज किया गया है। गोरखपुर के रजहीं कैंप एयर फोर्स थाना एम्स क्षेत्र की निवासी दीपिका गुप्ता ने सिंदुरिया थाने में अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दीपिका गुप्ता ने बताया कि उनकी शादी 2 मार्च 2025 को विनय गुप्ता पुत्र कृष्णालाल गुप्ता से हुई थी। शादी में उनके माता-पिता ने लगभग पांच लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही पति विनय गुप्ता, सास लक्की देवी, ससुर कृष्णालाल गुप्ता, देवर रवी गुप्ता और ननद हेमलता व हेमा ने अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पति ने उन्हें जिंदा जलाने की धमकी भी दी। दीपिका ने बताया कि शादी के पांच माह बाद 24 जुलाई 2025 को सभी आरोपी उनके कमरे में घुस आए, गाली-गलौज की, मारपीट की, उनका स्त्रीधन और आभूषण छीन लिए और उन्हें घर से निकाल दिया। घटना के बाद दीपिका ने अपने भाई अनूप को सूचना दी, जो उन्हें मायके ले गए। पंचायत में ससुराल पक्ष ने छठ पर्व के बाद विदाई कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में दहेज न मिलने पर उन्होंने विदाई से इनकार कर दिया। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  मल्हीपुर विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने दी जानकारी
Advertisement