श्रावस्ती में सिटकहवा ग्राम सभा में नाली सफाई कार्य जारी:ग्राम प्रधान की देख रेख में चल रहा अभियान, जनसेवा को प्राथमिकता

8
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के विकास खंड सिरसिया के ग्राम सभा सिटकहवा में नाली सफाई का कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान ग्राम प्रधान की देख रेख में चलाया जा रहा है। जहां कई ग्राम पंचायतों में बजट की कमी के कारण विकास और साफ-सफाई के कार्य रुके रहते हैं, वहीं सिटकहवा ग्राम सभा में जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह ग्राम पंचायत की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गांव के भीतर गंदगी से भरी नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सफाईकर्मी उदय बहादुर ग्राम प्रधान के निर्देशन में इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

Advertisement