बहराइच में किसान पर तेंदुए का हमला: कतर्नियाघाट में घर लौटते समय हुआ गंभीर घायल – Mihinpurwa Motipur News

0
6

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर रेंज क्षेत्र में मंगलवार शाम एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मदनिया गांव निवासी 56 वर्षीय तारकेश्वर मंगलवार शाम बडखडिया बाजार से घरेलू सामान खरीदकर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे बैठे एक तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। किसान ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए किसी तरह खुद को तेंदुए से बचाया। हमले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल तारकेश्वर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए के हमले की सूचना दी है और क्षेत्र में तेंदुए की निगरानी बढ़ाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन 2