सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बस्ती में किया गया। इस महाकुंभ के फाइनल में श्री महादेव शुक्ल गौर इंटर कॉलेज के छात्रों ने जीत का परचम लहराया और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चों ने सांसद खेल महाकुंभ की चैंपियन ट्रॉफी प्राप्त की है, वह अत्यंत सराहनीय है। प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों के अभिभावकों, विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक मनोज कुमार राय और अखिलेश कुमार वर्मा को विशेष बधाई दी। उन्होंने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए आशा जताई कि छात्र इसी तरह विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कुश्ती विजेता अंश सोनी और वॉलीबॉल विजेता बिलाल, सीनैनरजा, महताब आलम, मोहम्मद मुजम्मिल सहित अन्य खिलाड़ियों को चैंपियन ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ शिक्षक अनीस अहमद खान, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार राय, पवन कुमार शुक्ला, अभय उपाध्याय, हीरालाल, पवन प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार वरुण, कपिल मुनि त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश यादव, हरि गोविंद यादव और संतोष शुक्ला सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।





































