समय से डेटा फीड न करने पर होगी कार्रवाई:सिद्धार्थनगर में अधीक्षक ने समीक्षा बैठक में ANM को दी चेतावनी

8
Advertisement

सिद्धार्थनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बर्डपुर के अधीक्षक डॉ. सुबोध चंद्रा ने ANM की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समय पर डेटा फीडिंग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने सभी ANM को शत-प्रतिशत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। यह बैठक HMIS डेटा वैलिडेशन, समीक्षा और डेटा करेक्शन पर केंद्रित थी। इसमें ANM को नए डेटा एलिमेंट के साथ पीपीटी के माध्यम से HMIS वैलिडेशन के दौरान डेटा में सुधार करने का प्रशिक्षण दिया गया। अधीक्षक ने नियमित टीकाकरण, यू-विन पर लक्ष्य के सापेक्ष फीडिंग, जीरो डोजर, HRP (उच्च जोखिम वाली गर्भवती) महिलाओं का प्रबंधन, सीएचसी विजिट, ई-कवच पर फीडिंग और RCH पोर्टल पर सभी गर्भवती महिलाओं की फीडिंग व अपडेशन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि समय पर कार्य न करने वालों को चिह्नित किया जाएगा और नोटिस के बाद भी सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी ANM को शत-प्रतिशत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी फीडिंग पोर्टल पर करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, एनसीडी स्क्रीनिंग, HRP महिलाओं का फॉलोअप और उन्हें सीएचसी पर आयरन सुक्रोज लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी पोषण सप्ताह के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस समीक्षा बैठक में बीसीपीएम, डीईओ, एआरओ, आईओ सहित समस्त ANM उपस्थित रहीं।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर में बस-कंटेनर टक्कर, तीन की मौत:दो शवों की पहचान अधूरी, चालक पर केस दर्ज
Advertisement