चौक थाने में जनसुनवाई, तीन मामले आए: दो का मौके पर निस्तारण, एक लंबित – Mithaura(Maharajganj) News

4
Advertisement

थाना चौक परिसर में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें कुल तीन मामले सामने आए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनसुनवाई दोपहर लगभग 2 बजे शुरू हुई। चौक थाना प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार क जनसुनवाई में आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने दो मामलों का तत्काल समाधान किया, जबकि शेष एक मामले के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया। सामने आए तीन मामलों में से दो राजस्व विभाग से संबंधित थे और एक मामला पुलिस विभाग से जुड़ा था। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एक टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement