बलरामपुर के श्रीदत्तगंज स्थित गौर रमवापुर के मोहम्मदडीह गांव में अल फतेह कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में महदेइया 11 की टीम ने मोहम्मदडीह को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व विधायक जगराम पासवान ने फीता काटकर किया। मैच के समापन पर उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मदडीह की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 81 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में महदेइया 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह लक्ष्य 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के लिए मोबीन खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुशाहिद को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान डीके यादव, इरफान अली, इमरान खान, मंशु वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
श्रीदत्तगंज में क्रिकेट प्रतियोगिता:महदेइया 11 ने अल फतेह कप जीता, मोहम्मदडीह को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया