श्रावस्ती जनपद के इकौना विकासखंड में अमारे भरिया से अकबरपुर जाने वाला छोटा नहर मार्ग जर्जर हालत में है। यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों से भरा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत के निवासियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी विद्यालय पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण बुजुर्गों और बच्चों को अक्सर हल्की-फुल्की चोटें लग जाती हैं।किसानों को अपने गन्ने को सेंटर तक ले जाने के लिए भी इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह मार्ग और भी अधिक दुर्गम हो जाता है, जिससे गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं।स्थानीय निवासियों, जिनमें शिवम, पवन, समय लाल, भवने और उत्तम शामिल हैं, ने प्रशासन से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत या निर्माण कराने की मांग की है।










































