शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

7
Advertisement

बलरामपुर में थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। ग्राम इमिलिया बक्सरिया निवासी पीड़िता की लिखित तहरीर पर थाना कोतवाली उतरौला में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अबरार पुत्र रोजन अली, निवासी ग्राम इमिलिया बक्सरिया, थाना कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रभात कुमार, कॉन्स्टेबल अनुभव सिंह और महिला कॉन्स्टेबल गीतू सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया है।
यहां भी पढ़े:  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बांसी पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय भेजा
Advertisement