युवती को भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने इकौना से किया अरेस्ट, कोर्ट भेजा

2
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया है। यह मामला थाना इकौना में मुकदमा अपराध संख्या 336/2025 के तहत धारा 87 बीएनएस और बाद में धारा 64(1) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पासवान पुत्र हवलदार, निवासी कन्जड़वा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती का रहने वाला है। संक्षिप्त विवरण के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को वादिनी (विजय कुमार की पत्नी) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी बेटी 24 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे इकौना बाजार में सामान लेने गई थी, जहां से वीरेंद्र कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। विवेचक द्वारा जांच के दौरान अपहृता को बरामद कर लिया गया, जिसके बाद मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। वांछित अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पासवान को 22 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यहां भी पढ़े:  क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में 50 हजार वापस मिले:भिनगा साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में लौटाई राशि
Advertisement