बलरामपुर के हरैया सतघरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत लखनीपुर में ग्रामीणों ने सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सार्वजनिक स्थलों पर खड़ंजे और नाली का निर्माण कार्य नहीं किया गया है। कृष्ण मोहन, पुल्लुर, ननकू, बुधराम, श्याम लाल, मंजू और वीरु जैसे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी अभिलेखों में विकास कार्य होने का दावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। खड़ंजा न होने के कारण मुख्य रास्तों पर जलभराव और कीचड़ भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनदेखी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान बुधना देवी ने बताया कि सरकारी धन से विकास कार्य कराए गए हैं।
लखनीपुर में नाली-खड़ंजा निर्माण न होने पर प्रदर्शन:ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया