बंजरहवां गांव में जल निकासी की समस्या:मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा, बीमारियों का खतरा बढ़ा

6
Advertisement

बैदौलागढ़-सोनाहटी मार्ग पर स्थित बंजरहवाँ गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य सड़क और रास्तों पर नालियों का निर्माण न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे पूरा इलाका छोटे तालाब में बदल गया है। सड़क किनारे जमा इस गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ठहरे हुए पानी में मच्छर और अन्य कीट पनप रहे हैं। इससे मलेरिया, डेंगू और हैजा जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। कीचड़ और गंदगी के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। रात के समय गंदगी में गिरकर चोट लगने का डर भी बना रहता है। स्थानीय निवासियों, जिनमें महावीर, चेतू, समीउल्लाह, मुबारक और राम प्रसाद शामिल हैं, ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नाली निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कचरे और मलबे के कारण जो थोड़ी-बहुत नालियां थीं, वे भी चोक हो चुकी हैं।
Advertisement