श्रावस्ती में शहीद बाबा मेला:बसंत पंचमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने की चादरपोशी, मांगी मन्नतें

5
Advertisement

श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत समग्रा में बसंत पंचमी के अवसर पर शहीद बाबा के मजार पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा की मजार पर चादर और चीनी चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। अनुमानित लाखों लोगों ने इस मेले का आनंद लिया। मेले में बच्चों के लिए बड़े-बड़े झूले, मिठाइयों की दुकानें और आकर्षक खिलौने उपलब्ध थे। ग्रामीण सहयोग से मेले में जवाबी कीर्तन और जवाबी कव्वालियों का भी आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। ग्राम प्रधान जालिम खान, बरकत बाबू और डॉक्टर जाहिर के संचालन में मेले का आयोजन हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मेले का शांतिपूर्ण समापन हुआ।

Advertisement