कुड़ी पंचायत में 'शिक्षा चौपाल' का आयोजन:'निपुण प्रदेश' बनाने की कवायद तेज हुई

5
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत डुमरियागंज विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत कुड़ी में ‘शिक्षा चौपाल’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। ‘बेहतर शिक्षा, उन्नत भविष्य’ के संकल्प के साथ आयोजित इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) में दक्ष बनाना है। इसके माध्यम से बच्चों की नींव मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने ‘निपुण प्रदेश’ बनाने की दिशा में चल रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इनमें कक्षावार निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप बच्चों को तैयार करना, कक्षाओं को आकर्षक और सीखने के अनुकूल बनाना, शिक्षकों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण देना, बच्चों की प्रगति की नियमित ट्रैकिंग, विद्यालयों में रीडिंग कॉर्नर और लाइब्रेरी की सुविधा, मेंटर्स द्वारा शैक्षणिक सहयोग, दीक्षा ऐप से शिक्षण सामग्री और वार्षिक निपुण विद्यालय आकलन शामिल हैं। इस चौपाल का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संकुल अहमद हुसैन फारुकी, सुनील कुमार, अशोक श्रीवास्तव, अजय कुमार गौतम, नीलम गुप्ता सहित समस्त शिक्षक समुदाय का विशेष योगदान रहा।
Advertisement