बहराइच के नवाबगंज इलाके में शनिवार सुबह एक स्कूली बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नेपाली युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान नेपाल के जाजरकोट निवासी 35 वर्षीय बाल बहादुर शाही के रूप में हुई है। वह अपने साथी प्रताप सिंह के साथ शुक्रवार को भारतीय क्षेत्र में घूमने आए थे और शनिवार सुबह वापस लौट रहे थे। यह दुर्घटना बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर स्थित मंडहवा गांव के पास हुई। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाल बहादुर शाही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रताप सिंह को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त निजी स्कूल की बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
बहराइच में स्कूली बस ने बाइक को मारी टक्कर: एक नेपाली युवक की मौत, दूसरा घायल; बस जब्त कर कार्रवाई शुरू – Bahraich News