किसानों को मिला गन्ना मूल्य भुगतान:मुंडेरवा चीनी मिल ने 92.47 करोड़ रुपए जारी किए

0
3

उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास परिषद द्वारा संचालित मुंडेरवा चीनी मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। 17 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य 24,527 किसानों के खातों में भेजा गया है। कुल 92 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि अब मिल के पास किसानों का केवल एक सप्ताह का गन्ना मूल्य बकाया है। मौजूदा पेराई सत्र में मुंडेरवा चीनी मिल ने 24 जनवरी की सुबह 9 बजे तक 26 लाख 26 हजार 500 क्विंटल गन्ने की पेराई की है। 24 जनवरी को मिल ने 9.42 प्रतिशत की रिकवरी भी प्राप्त की। गन्ना मूल्य भुगतान पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया है। गड़थौलिया निवासी लालचंद्र चौधरी, बढ़या निवासी इंद्रजीत, चमरसन निवासी अरविंद चौधरी, संतकबीरनगर के बड़ेला निवासी श्रवण और कांटे निवासी जनार्दन चौधरी सहित अन्य किसानों ने बताया कि चीनी मिल द्वारा भुगतान सही समय पर मिल रहा है। किसानों ने इसके लिए चीनी मिल प्रबंधन की सराहना की। प्रधान प्रबंधक ने भुगतान के संबंध में बताया कि गन्ना मूल्य का भुगतान समय-समय पर निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन 2