सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें नृत्य, संगीत, नाटक और देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां शामिल थीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि राजा जय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर भी बल दिया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र मिश्र, अमित कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्र स्वयं संघ के मोहित श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार शर्मा, सभाजीत धर द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय, डॉ. कृष्ण कुमार, लोकपति सिंह, प्रो. कालिका प्रसाद त्रिपाठी, जोगी बाबा और राम नेवास कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
बांसी स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिकोत्सव:विधायक ने किया दीप प्रज्ज्वलन, छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई