बलरामपुर के एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में शनिवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करने और मतदान के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस ‘मेरा भारत–मेरा वोट लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक’ थीम पर मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा और नए मतदाताओं को जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नागरिकों की भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार देकर सरकार चुनने की शक्ति प्रदान की है, जो लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता है। स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. राजीव रंजन ने युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया और उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रा कीर्ति उपाध्याय और अतुल मिश्र की टीम द्वारा प्रस्तुत मतदाता जागरूकता नाटक रहा। इस नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रखर त्रिपाठी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश कुमार शुक्ल, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. के.के. मिश्र, डॉ. वर्षा सिंह, सौम्या शुक्ला, राशि सिंह, गौरी पूरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं ने दिया लोकतंत्र का संदेश:बलरामपुर में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सजगता की शपथ ली