सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र स्थित कोतवाली जोगिया उदयपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी मीरा चौहान की देखरेख में यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें राजस्व के कुल तीन मामले प्रस्तुत हुए। अधिकारियों ने इन तीनों मामलों की सुनवाई के बाद बताया कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए स्थलीय परीक्षण आवश्यक है। इसके लिए संबंधित लेखपाल और पुलिस बल की टीम बनाकर स्थलीय परीक्षण करवाया जाता है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पक्षकारों को संतुष्ट करते हुए आगे की कार्रवाई की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत, तीनों राजस्व मामलों को संबंधित लेखपालों को सौंपकर स्थलीय परीक्षण रिपोर्ट मांगी गई है।इस अवसर पर नायब तहसीलदार अमित सिंह, कोतवाली प्रभारी मीरा चौहान, राजस्व निरीक्षक राजेश गुप्ता, लेखपाल विजय यादव, अनन्या नीतू विश्वकर्मा, उप निरीक्षक रामनेती सिंह, गोवर्धन कपिल यादव, उप निरीक्षक देवव्रत पांडे सहित कई राजस्व कर्मी, पुलिस बल और फरियादी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि इससे पहले हुए समाधान दिवस में ठंड के कारण एक भी मामला प्रस्तुत नहीं हुआ था।
जोगिया उदयपुर कोतवाली में समाधान दिवस आयोजित:राजस्व के तीन मामले आए, स्थलीय परीक्षण के बाद होगा निस्तारण