महाराजगंज में चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार: मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने कोर्ट भेजा – Nautanwa(Nautanwa) News

3
Advertisement

महाराजगंज पुलिस ने चोरी हुई एक रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल बरामद की है और इस संबंध में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 अक्टूबर 2026 को नौतनवा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना (आईपीएस) द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चोरी के वाहनों की बरामदगी के अभियान के तहत यह सफलता मिली। नौतनवा पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवीन सब्जी मंडी के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त शेषमणि भारती उर्फ गोलु को डुडी नदी पुल के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेषमणि भारती उर्फ गोलु (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र रामनरेश के रूप में हुई है, जो लालाटोला टेड़वा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज का निवासी है। उसके कब्जे से चोरी की गई सिल्वर रंग की रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ (पीपीएस) और क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री अंकुर गौतम (पीपीएस) का मार्गदर्शन रहा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजी गुप्ता, कांस्टेबल राजकुमार यादव और कांस्टेबल अनुज सिंह शामिल थे। अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेजा गया है। यह गिरफ्तारी थाना नौतनवा में पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित है।
यहां भी पढ़े:  जमुनहा में कड़ाके की ठंड:सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से लोग परेशान
Advertisement