सिद्धार्थनगर के लोटन में भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आगामी 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पार से होने वाली अवांछनीय गतिविधियों को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इसमें थाना लोटन पुलिस और एसएसबी (SSB) के जवान संयुक्त रूप से शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती ‘ठोठरी बाजार’ और ‘नोमैंस लैंड’ क्षेत्र में डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम (BDT) के साथ गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, सामानों और वाहनों की बारीकी से जांच की गई। सीमा के आसपास की झाड़ियों और कच्चे रास्तों पर मेटल डिटेक्टर का उपयोग कर विस्फोटक सामग्री या किसी संदिग्ध वस्तु की तलाश की गई। थाना कोतवाली लोटन के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए सीमा पर लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान:लोटन में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा बलों ने संदिग्धों की तलाशी ली